आज रात से 120 दिन के लिए बदल रहा इन पांच राशि वालों का नसीब, यहां पढे़ं आपकी राशि के बारे में - Undhiyu

आज रात से 120 दिन के लिए बदल रहा इन पांच राशि वालों का नसीब, यहां पढे़ं आपकी राशि के बारे में

इन पांच राशि वालों को देगा लाभ

मेष राशि- इस राशि पर शुक्र सातवा होगा। इस दौरान परिवार में खुशी का अवसर प्राप्त होगा। मिष्ठान खाने को मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी। यात्राओं के योग अधिक बनेंगे। धन का लाभ होगा। बेहतर फल प्र्राप्ती के लिए नीले रंग का फूल कमजोर वर्ग के लोग को दान करें।

मिथुन राशि- इस राशि वालों को शुक्र पांचवा रहेगा। इससे धन का लाभ होगा। पे्रम में सफलता मिलेगी। परिवार में उत्साह रहेगा। यात्रा का योग बनेगा। लाभ के अनेक रास्ते बनेंगे। इस राशि वालों को शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। ये राशि वाले गाय को प्रतिदिन घी लगी रोटी देंगे तो अधिक लाभ होगा।

कर्क राशि- इस राशि वालों को शुक्र चौथे भाव का लाभ देगा। चौथा भाव भूमि, भवन, आवास आदि का रहता है। इनसे जुड़े लाभ मिलेंगे। मां का स्नेह मिलेगा। बाहरी संबंध बनाने के अवसर मिलेंगे, इनका लाभ उठाए। बेहतर फल मिले इसके लिए काजल का दान घर के बाहर के लोगों को करें।

वृश्चिक राशि- इस राशि वालों को शुक्र बरहवा रहेगा। बारहवा शुक्र हर प्रकार के सुख उपलब्ध कराता है। विदेश यात्रा या विदेशी लोगों से धन का लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। मन की सब इच्छाएं पूरी होगी। शेयर में रुपए लगाएंगे तो लाभ होगा। बेहतर फल मिले इसके लिए गाय की सेवा करें।

मकर राशि- इस राशि वालों का नसीब जागने का समय अब आ गया है। दसवा शुक्र परिवार की किसी महिला की वजह से भाग्य के रास्ते खोलेगा। आप इस समय सफलता की ऊंची उड़ान पर रहेंगे। इस समय आप धन बचाकर चलेंगे तो आपको लाभ होगा। मकान से जुडे़ कार्य में सफलता मिलेगी। बेहतर फल मिले इसके लिए दही या दही से बने प्रदार्थ मंदिर में दान करें।

ये राशि वालें रहे संभलकर
इस दौरान वृषभ राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, धनु राशि, कुंभ व मीन राशि वालों को संभलकर रहना होगा। वृषभ राशि वालों को बेहतर फल मिले इसके लिए इत्र का दान, सिंह राशि वालों को अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं का सम्मान, कन्या राशि वालों को गाय के दूध से बने घी का दान, तुला राशि वालों को दूध का दान, वृश्चिक राशि वालों को मां के चरणों की सेवा करने से, धनु राशि वाले चमेली के तेल का दान, कुंभ राशि वाले गाय की सेवा करने से, मीन राशि वाले दुर्गा या माता के मंदिर में नारियल के दान से लाभ पा सकेंगे।